Showing posts with label collector news. Show all posts
Showing posts with label collector news. Show all posts

Thursday, 18 January 2024

48 घंटे के अंदर में तवा 01 खदान के सुरक्षा प्रहरी के साथ मारपीट एवम खदान में तोड़ फोड़ करने वालो को सारनी पुलिस ने पकड़ा

 


तवा 01 खदान पाथाखेड़ा में सुरक्षा प्रहरी के साथ मारपीट करने एंव खदान में तोड़ फोड़ कर उपद्रव मचाने वाले आरोपियो को 48 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर अन्य चोरी के मामले का खुलासा किया गया। 

दिनांक 15.01.2024 के रात करीब 08 बजे राजा उर्फ धांधू सलाम निवासी हीरापल्ला एवं उसके साथियो द्वारा तवा 01 खदान के अंदर तैनात सुरक्षा प्रहरी प्रकाश यादव के साथ लोहे के फर्सा से मारपीट एवं तवा 01 खदान बैरियर एवं सीडीएस रूम की खिड़कियो एवं एलसीडी सिस्टम की तोड़ फोड़ कर उपद्रव किया गया था। फरियादी सुरक्षा प्रहरी दिलीप कुमार शर्मा की रिपोर्ट पर थाना सारणी में राजा उर्फ धांधू  सलाम निवासी हीरापल्ला एवं उसके साथियो के विरूद्ध अपराध क्रमांक 027/2024 धारा 147, 148, 149, 294, 332, 506, 427 भादवि पंजीबद्ध किया गया। घटना की गम्भीरता को देखते हुये तत्काल पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सिद्धार्थ चौधरी के नि


र्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमति कमला जोशी व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सारणी श्री रोशन जैन के मार्ग दर्शन में थाना सारणी, चौकी पाथाखेड़ा, थाना चोपना, थाना रानीपुर के अधिकारी एवं कर्मचारी की अलग अलग टीम गठित की गई। टीम के द्वारा विभिन्न स्थानो पर दबिश देकर प्रकरण के आरोपी राजा उर्फ धांधू निवासी हीरापल्ला को हिरासत लिया गया। उसने पूछताछ पर बताया कि उसने सन्नी रिक्यासन, आशीष बचले, सचिन उइके, ओमप्रकाश उइके, रोशन साहू एवं अन्य नाबालिक दो के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया प्रकरण के उक्त सभी आरोपिगणो को घटना के 48 घटें के अंदर गिरफ्तार किया गया। एवं आरोपियो से घटना में प्रयुक्त घातक हथियार बरामद किये गये। उक्त आरोपिगणो से पूछताछ कर अन्य चोरी के प्रकरणो का जैसे शोभापुर सब स्टेशन में चोरी के प्रयास एव डियुटी पर तैनात स्टाफ के साथ मारपीट करने की घटना, पाथाखेड़ा सब स्टेशन में चोरी के मामले एवं तवा पंप हाउस में हुई चोरी के मामलो का खुलासा किया गया एवं चोरी गये माल मशरूका को आरोपियो के पास से बरामद किया गया। जिन प्रकरणो के खुलासा होने पर सुजीत उइके, आयुष्मान भूमरकर, सद्दाम इरशाद, रहीश नवाब से माल मशरूका बरामद कर आरोपिगणो को गिरफ्तार कर माननीय जिला न्यायालय बैतूल पेश किया गया है। 


                समस्त आरोपियो की धरपकड़ एवं विभिन्न घटना क्रम का खुलासा करने में थाना प्रभारी सारणी निरीक्षक अरविंद कुमरे, चौकी प्रभारी पाथाखेडा उनि दिलीप यादव, थाना प्रभारी चोपना उनि छत्रपाल धुर्वे, थाना प्रभारी रानीपुर उनि अवधेश तिवारी, सउनि रामबगस कुमरे, सउनि शिवपाल इरपाचे, प्र.आर. 333 आसिफ, प्र.आर. 292 बसंत, प्र.आर. 35 एकानन्द, आर. 256 मिथलेश, आर. 285 रविमोहन की सराहनीय भूमिका रही।

Friday, 12 January 2024

*विकसित भारत संकल्प यात्रा में मिल रहा है ग्रामीणों को शासन की महत्वकांक्षी योजना का लाभ*



      सारनी। समूचे मध्यप्रदेश सहित बैतूल जिले में इन दिनों शासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में जन-जन तक शासन की महत्वाकांक्षी योजना के बारे में जानकारी से अवगत कराने व योजनाओं का लाभ देने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा हर ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित की जा रही है और सभी विभागों के अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा भी इस कार्यक्रम में पहुंच कर अपने-अपने विभागों से संबंधित योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी जा रही है। 


सारणी नायब तहसीलदार संतोष पथोरिया ने बताया कि शुक्रवार को यह यात्रा टप्पा तहसील सारणी अंतर्गत ग्राम पंचायत विक्रमपुर एवं धसेड़ पहुंची। इसमें पथोरिया ने स्वयं ग्रामीणों से राजस्व विभाग से संबंधित समस्या के बारे में पूछा तथा उनको सीएम/पीएम किसान सम्मान निधि की योजना के लाभ के बारे में बताया साथ ही इस योजना में कौन से किसान पात्र होते हैं,उनकी जानकारी भी दी और राजस्व विभाग की योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए 15 जनवरी से 29 फरवरी,2024 के बीच होने वाले राजस्व महा अभियान के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान में बी-1 का वाचन किया जावेगा और फौती नामांतरण किये जाने के साथ अन्य प्रकार के अविवादित नामांतरण,बंटवारा के प्रकरणों का निराकरण के साथ साथ नक्शा तरमीम,लोगों के भूमि संबन्धी विवादों के संबंध में सीमांकन इत्यादि का निराकरण किया जाएगा एवं निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2024 के अंतर्गत 6 जनवरी से 22 जनवरी के बीच मतादाता में नवीन मतदाताओं के नाम जोड़ने का कार्य किया जा रहा है 


इसमें जिन नवयुवक/युवतियों की उम्र 01जनवरी,2024 को 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है,उनके नाम मतादाता सूची में जोड़ने का काम किया जा रहा है और इस कार्य के लिए प्रत्येक मतदान केंद्र पर बीएलओ द्वारा किया जा रहा है और फिर मृत व स्थायी रूप से शिप्टेड मतदाताओं के नाम काटने एवं जिन मतदाताओं की प्रविष्टि में कोई संशोधन किया जाना है तो वह भी फॉर्म भरने का काम किया जा रहा है। एवं नागरिक स्वयं भी वोटर हेल्पलाइन ऐप व क्यू आर कोड स्कैन कर अपना नाम मतादाता सूची में ऑन लाइन जुड़वा सकता है। साथ ही यात्रा में स्वास्थ विभाग की निक्षय मित्र पौषण आहार योजना अंतर्गत एक महिला को किट व दवाओं का वितरण किया गया। एवं अन्य मरीजों का बीपी शुगर चैक कर गोली दवाओं का निःशुल्क वितरण कर अन्य योजनाओं के बारे जानकारी संबन्धित विभाग के अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा दी गई। बैंक से स्वरोजगार योजना का लाभ लेने के लिए भी संबंधितबैंक अधिकारी द्वारा जानकारी दी गई। महिला बाल विकास विभाग अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र कार्यकर्ताओं द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र से दिए जाने वाले दलिया से विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाकर व अन्य अंकुरित अनाज,हरि साग सब्जी व एक सुसज्जित सम्पूर्ण पौषण आहार वाली थाली तैयार कर प्रदर्शन हेतु स्टाल में रखी। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से भी प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजना के बारे में जानकारी दी गई। एवं ड्रोन कब माध्यम से अपने खेतों में कीटनाशक दवाओं के छिड़काव का प्रदर्शन किया गया। यात्रा में पूर्व में शासन की योजनाओं का लाभ ले चुके लाभार्थियों ने भी अपनी सफलता की कहानी अपनी जुबानी सुनाई एवं यात्रा में चल रही बैन लगे प्रोजेक्टर के माध्यम से शासन की लोक कल्याणकारी योजनाओं को ग्रामीणों को दिखाया गया। 



इसके अलावा दोनों शिविरों में नायब तहसीलदार पथोरिया द्वारा उपस्थित लोगों को शपथ दिलाई गई। एवं बच्चों द्वारा सुंदर लोकनृत्य कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन भी किया और बाद में इन प्रतिभागियों को पारितोषक भी वितरण किये गए। इस मौके पर जनप्रतिनिधियों में दोनों ग्राम पंचायतों के सरपंच,जनपद सदस्य व अन्य ग्रामीण स्तर के पदाधिकारियों के साथ भारी मात्रा में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Monday, 8 January 2024

पत्रकार नही है सुरक्षित, भ्रष्टाचार उजागर करने पर मिल रही धमकी

 



सारनी। जिले की सबसे बड़ी नगर पालिका सारणी के भ्रष्टाचार को उजागर करना पत्रकारों को महंगा पड़ गया। पत्रकारों पर अनधिकृत रूप से सामाजिक तत्वों द्वारा दबाव बनाया जा रहा है। अपनी जान माल की रक्षा के लिए सारणी के पत्रकारों ने सोमवार जिला कलेक्टर सहित पुलिस अधीक्षक बैतूल को आवेदन के माध्यम से अवगत कराया की सारणी नगर पालिका के कार्य में हुए भ्रष्टाचार की खबरों को प्रकाशित करने पर ठेकेदार एवं सामाजिक तत्वों द्वारा उन पर दबाव डाला जा रहा है दो बार की घटनाओं से घबराए पत्रकार अपनी जान माल की हिफाजत के लिए प्रशासन से मदद मांगते नजर आ रहे हैं सारणी नगर पालिका के ठेकेदारों द्वारा गुणवत्ताहीन कार्य किया जा रहा है जैसे की नाली निर्माण कार्य रिटर्निंग वॉल सड़क निर्माण कार्य बिजली विस्तारीकरण ऐसे कई मामले हैं जिन पर कार्रवाई न कर के अनजान सामाजिक तत्वों के द्वाराएवं जानबूझकर अवैध पैसों के संबंध में लेन-देन की बातों को कर रिकॉर्डिंग एवं वीडियो बनाने की कोशिश कर रहे हैं जिससे कि उनके काले कारनामों पर पर्दा डाला जा सके वही पत्रकारों पर ब्लैकमेलिंग जैसे आरोप लगाए जा सके जिसको लेकर पत्रकारों द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक बैतूल को आवेदन सोपा गया जिसमें बताया गया कि किसी भी तरह से जान माल की हानि होने पर सारणी नगर पालिका सीएमओ एवं इंजीनियर व ठेकेदार इसके जवाबदार होंगे।

Saturday, 6 January 2024

मतादाता सूची का हुआ प्रकाशन*-पथोरिया

 


         सारनी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश एवं बैतूल कलेक्टर के आदेशानुसार शनिवार को आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रत्येक मतदान केंद्र पर बीएलओ द्वारा मतादाता सूची का वाचन कर प्रकाशन कराया गया।साथ ही मौके पर मतादाता सूची प्रकाशन करने का पंचनामा तैयार किया गया। सारणी नायब तहसीलदार संतोष पथोरिया ने बताया कि फोटो निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2024 दिनाँक 06 से 22 जनवरी,2024 तक किया जाएगा। इसमें 13 एवं 20 जनवरी को सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। पथोरिया ने बताया कि जिन नागरिकों की उम्र 01 जनवरी को 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है वह अपने बीएलओ से मिलकर प्रारूप-6 भरकर अपना नाम मतादाता वे सूची में जुड़वा सकते हैं और ऐसे युवा नागरिक जिनकीं उम्र 01अप्रैल,01जुलाई व 01 अक्टूबर,2024 को 18 वर्ष पूर्ण हो रही है तो वह भी बीएलओ से मिलकर अपना प्रारूप-6 भर सकते हैं। और जिनका मतादाता सूची से नाम कटवाना है तो वह प्रारूप-7 भर सकते हैं और साथ ही जिन मतदाताओं को मतदाता सूची में अपनी प्रविष्टि में सुधार करवाना हो तो भववह प्रारूप-8 भरकर एवं आवश्यक दस्तावेज लगाकर संशोधन/सुधार करवा सकते हैं। बीएलओ के अलावा युवा नागरिक वोटर हेल्पलाइन ऐप,क्यू आर कोड स्कैन करके भी अपना नाम मतादाता सूची में जुड़वाने की कार्यवाही कर सकते हैं।अधिक जानकारी या सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 1950 पर भी कॉल कर सकते हैं।

Thursday, 4 January 2024

सारणी पुलिस ने अंधे कत्ल का 24 घंटे में पर्दाफाश कर आरोपियो को गिरफ्तार किया गया।

 

सारणी। 2 दिन पूर्व वैकोलिक सुरक्षा प्रहरी की हुई हत्या का सारणी पुलिस ने किया खुलासा प्राप्त जानकारी के अनुसार अनुविभागीय पुलिस अधिकारी रोशन कुमार जैन ने बताया कि दिनांक 03.01.2024 को सुबह सूचना प्राप्त हुई कि चंदन पिता दीपक मोदी निवासी म. न.364 हास्पिटल के पीछे शिव मंदिर पाथाखेड़ा का सतपुड़ा तौल कांटे पर सुरक्षा प्रहरी है जो तौल कांटे पर रात्रि 10 बजे से सुबह 06 बजे तक डियुटी गया था जो सुबह 06.30 बजे तक डियुटी कर घर वापस नही आया है सूचना पर पुलिस एवं परिजन मौके पर पहुंचे, मौके पर आस पास तलाश करने पर सुरक्षा कर्मी चंदन मोदी का शव सतपुड़ा तौल कांटे से करीबन 150 मीटर दूर नाले पर मिला। 

मौके पर झगड़े व घसीटने के निशान एवं परिस्थिति को देखते हुये मामला हत्या का होना प्रतीत पाये जाने पर मौके पर वरिष्ट अधिकारियों को सूचना कर एफएसएल पार्टी को तलब कर घटना स्थल का मुआयना कर मौके पर साक्ष्यो के आधार पर एवं घटना स्थल पर उपस्थित पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सिद्धार्थ चौधरी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमति कमला जोशी व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सारणी श्री रोशन जैन के

मार्ग दर्शन में थाना सारणी, चौकी पाथाखेड़ा,थाना चोपना के अधिकारी एवं कर्मचारी की टीम गठित की गई। हत्या के अज्ञात आरोपी की पतारसी एवं परिस्थितिजन्य साक्ष्य व तकनीकि साक्ष्य के आधार पर यह जानकारी प्राप्त हुई कि घटना स्थल पर कोयले से भरे खड़े ट्रक के ड्रायवरों व क्लिनरो द्वारा दिनांक 02.01.2024 को दोपहर से पार्टी की जा रही थी जिनके द्वारा घटना घटित करने की सम्भावना होने से ड्रायवरो व क्लिनरो से पूछताछ की गई। जो ड्रायवर क्लिनर में से सुरेश बामनकर, शुभम बामनकर, रितिक इवने और रवि धुर्वे रात से ही घर पर व उनके ट्रको पर मौजुद नही है। जिन पर पूर्ण संदेह होने पर गठित टीम द्वारा दिनांक 04.01.2024 को जगह जगह दबिश दी जाकर सुरेश बामनकर, शुभम बामनकर, रितिक इवने और रवि धुर्वे को शोभापुर खदान के जंगल में से मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर पकड़ा गया एवं पूछताछ करने पर इनके द्वारा बताया गया कि दिनांक 02.01.2024 को दोपहर से हम व हमारे साथी ड्रायवर व क्लिनर सतपुड़ा तौल कांटे के पीछे पार्टी कर रहे थे पार्टी के बाद 09.30 बजे हम लोगो के अलावा हमारे बाकी साथी अपने घर चले गये। तौल कांटे के पास खड़े ट्रक में ड्रायवर सुरेश बामनकर, क्लिनर शुभम बामनकर, क्लिनर रितिक इवने व क्लिनर रवि धुर्वे ट्रक पर मौजूद थे इसी दौरान रात्रि लगभग 10.30 बजे मृतक चंदन मोदी (सुरक्षा प्रहरी) तौल कांटे पर अपनी डियुटी पर आया जिसने इन लोगो को हुड़दंग करने के लिये मना किया व जाने के लिये बोला इसी बात पर विवाद हो गया। इसी बात पर आरोपी 1. सुरेश पिता काशीनाथ बामनकर निवासी हालेज कालोनी शोभापुर, 2. शुभम पिता काशीनाथ बामनकर निवासी हालेज कालोनी शोभापुर, 3. रितिक पिता नंदकिशोर इवने निवासी हालेज कालोनी शोभापुर, 4. रवि धुर्वे पिता तकेसिंह धुर्वे निवासी कतिया कोयलारी ने मिलकर मृतक चंदन मोदी के साथ हाथ मुक्को, लातो से मारपीट कर घसीटते तौल कांटे के पीछे ले गये वहाँ घातक हथियार से चोट पहुँचाकर जंगल में घसीटते हुये मारपीट करते हुये अध मरा होने पर नाले के पानी में डुबा कर हत्या कर दिया। और वहाँ से भाग गये। आरोपियो की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त घातक हथियार लोहे की टामी व अन्य समाग्री जप्त कर आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिन्हे न्यायालय पेश किया जावेंगा।


अंधे कत्ल को सुलझाने में पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सिद्धार्थ चौधरी के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमति कमला जोशी व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सारणी श्री रोशन जैन के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी अरविंद कुमरे, चौकी प्रभारी दिलीप यादव, थाना चोपना प्रभारी छत्रपाल सिंह धुर्वे व चौकी व थाना सारणी का स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Monday, 1 January 2024

बैतूल के नवागत कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी आज करेंगे पदभार ग्रहण

 



जिले के नवागत कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी आज मंगलवार 2 जनवरी को अपना पदभार ग्रहण करेंगे। श्री सूर्यवंशी इसके पूर्व प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश बीज विकास निगम के पद पर पदस्थ थे। वे भारतीय प्रशासनिक सेवा 2012 बैच के अधिकारी है। इसके पूर्व में कलेक्टर निमाड़ी और कलेक्टर रतलाम के पद पर भी पदस्थ रहे।