HPL हाईस्कूल प्रीमियर लीग सीजन-9 टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ
सारनी। सारनी नगर में हाईस्कूल प्रीमियर लीग (HPL) सीजन-9 टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 27 फरवरी 2026 से 28 फरवरी 2026 तक किया जा रहा है। प्रतियोगिता का फाइनल मैच एवं समापन समारोह 01 मार्च 2026, रविवार को आयोजित होगा।
कार्यक्रम के तहत 27 एवं 28 फरवरी को प्रातः 8:00 बजे से मैच प्रारंभ होंगे। 01 मार्च 2026 को दोपहर 3:00 बजे से फाइनल मैच खेला जाएगा तथा शाम 5:00 बजे से समापन समारोह आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन हाईस्कूल क्रिकेट ग्राउंड, सारनी में किया जा रहा है। आयोजन हाईस्कूल क्रिकेट समिति, सारनी के तत्वावधान में संपन्न हो रहा है।
इसी क्रम में सारनी शहर में तीन दिवसीय हाईस्कूल प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। आईपीएल की तर्ज पर आयोजित इस टूर्नामेंट में कुल 6 टीमों ने भाग लिया है, जिसमें कुल 15 मैच खेले जाएंगे।
उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस डेलीगेट श्री तिरुपति अरोलू, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष श्री मुकेश यादव, यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव भाई सन्नी अरोलू, दामड़े सर, चौरे सर, हेमंत धोटे (पूर्व अध्यक्ष, यूथ कांग्रेस सारनी) एवं यमल शर्मा उपस्थित रहे। अतिथियों ने पूजन-अर्चन एवं फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
रोमांचक मुकाबलों से हुई शुरुआत
प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच दामाडे लायन और द लाइंस किंग के बीच खेला गया, जिसमें द लाइंस किंग ने जीत दर्ज की।
दूसरा मुकाबला रेड डायमंड और सतपुड़ा टाइगर के बीच खेला गया, जिसमें रेड डायमंड विजेता रही।
तीसरा मैच थंडर स्ट्राइकर और वेदांत इलेवन के बीच हुआ, जिसमें थंडर स्ट्राइकर ने आसानी से जीत हासिल की।
दिन का चौथा मैच दामाडे लायन और सतपुड़ा टाइगर के बीच खेला गया। मुकाबला टाई रहने के बाद सुपर ओवर में दामाडे लायन ने जीत अपने नाम की। समाचार लिखे जाने तक दिन का अंतिम मैच द लाइंस किंग और थंडर स्ट्राइकर के बीच खेला जा रहा था।
समिति का सराहनीय योगदान
टूर्नामेंट के सफल आयोजन में समिति के लखबीर डोंगरे, महेश डोंगरे, हेमंत धोटे, रवि कौशिक, राजेश मालवीय, साजिद खान, हितेन सिंदूर, रवि सिंदूर, गुलशन डोंगरे, अरुण बंछोर, गगन, राधे चौकीकर, सावन सिंदूर, अजय नागले, हर्ष, बंटी, संतु, गगन भौरपी, शफात खान, शक्ति सिंदूर, विक्की मालवीय, मनीष चंद्रवंशी, हितेश सिंदूर, शैलेश भूमरकर, साहिल, संदीप ध्रुवे सहित अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता के आगामी मुकाबले भी रोमांचक रहेंगे और बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों की उपस्थिति की उम्मीद है।




No comments:
Post a Comment