Showing posts with label sarni News. Show all posts
Showing posts with label sarni News. Show all posts

Thursday, 18 January 2024

48 घंटे के अंदर में तवा 01 खदान के सुरक्षा प्रहरी के साथ मारपीट एवम खदान में तोड़ फोड़ करने वालो को सारनी पुलिस ने पकड़ा

 


तवा 01 खदान पाथाखेड़ा में सुरक्षा प्रहरी के साथ मारपीट करने एंव खदान में तोड़ फोड़ कर उपद्रव मचाने वाले आरोपियो को 48 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर अन्य चोरी के मामले का खुलासा किया गया। 

दिनांक 15.01.2024 के रात करीब 08 बजे राजा उर्फ धांधू सलाम निवासी हीरापल्ला एवं उसके साथियो द्वारा तवा 01 खदान के अंदर तैनात सुरक्षा प्रहरी प्रकाश यादव के साथ लोहे के फर्सा से मारपीट एवं तवा 01 खदान बैरियर एवं सीडीएस रूम की खिड़कियो एवं एलसीडी सिस्टम की तोड़ फोड़ कर उपद्रव किया गया था। फरियादी सुरक्षा प्रहरी दिलीप कुमार शर्मा की रिपोर्ट पर थाना सारणी में राजा उर्फ धांधू  सलाम निवासी हीरापल्ला एवं उसके साथियो के विरूद्ध अपराध क्रमांक 027/2024 धारा 147, 148, 149, 294, 332, 506, 427 भादवि पंजीबद्ध किया गया। घटना की गम्भीरता को देखते हुये तत्काल पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सिद्धार्थ चौधरी के नि


र्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमति कमला जोशी व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सारणी श्री रोशन जैन के मार्ग दर्शन में थाना सारणी, चौकी पाथाखेड़ा, थाना चोपना, थाना रानीपुर के अधिकारी एवं कर्मचारी की अलग अलग टीम गठित की गई। टीम के द्वारा विभिन्न स्थानो पर दबिश देकर प्रकरण के आरोपी राजा उर्फ धांधू निवासी हीरापल्ला को हिरासत लिया गया। उसने पूछताछ पर बताया कि उसने सन्नी रिक्यासन, आशीष बचले, सचिन उइके, ओमप्रकाश उइके, रोशन साहू एवं अन्य नाबालिक दो के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया प्रकरण के उक्त सभी आरोपिगणो को घटना के 48 घटें के अंदर गिरफ्तार किया गया। एवं आरोपियो से घटना में प्रयुक्त घातक हथियार बरामद किये गये। उक्त आरोपिगणो से पूछताछ कर अन्य चोरी के प्रकरणो का जैसे शोभापुर सब स्टेशन में चोरी के प्रयास एव डियुटी पर तैनात स्टाफ के साथ मारपीट करने की घटना, पाथाखेड़ा सब स्टेशन में चोरी के मामले एवं तवा पंप हाउस में हुई चोरी के मामलो का खुलासा किया गया एवं चोरी गये माल मशरूका को आरोपियो के पास से बरामद किया गया। जिन प्रकरणो के खुलासा होने पर सुजीत उइके, आयुष्मान भूमरकर, सद्दाम इरशाद, रहीश नवाब से माल मशरूका बरामद कर आरोपिगणो को गिरफ्तार कर माननीय जिला न्यायालय बैतूल पेश किया गया है। 


                समस्त आरोपियो की धरपकड़ एवं विभिन्न घटना क्रम का खुलासा करने में थाना प्रभारी सारणी निरीक्षक अरविंद कुमरे, चौकी प्रभारी पाथाखेडा उनि दिलीप यादव, थाना प्रभारी चोपना उनि छत्रपाल धुर्वे, थाना प्रभारी रानीपुर उनि अवधेश तिवारी, सउनि रामबगस कुमरे, सउनि शिवपाल इरपाचे, प्र.आर. 333 आसिफ, प्र.आर. 292 बसंत, प्र.आर. 35 एकानन्द, आर. 256 मिथलेश, आर. 285 रविमोहन की सराहनीय भूमिका रही।

Monday, 15 January 2024

हथियारबंद डकैतो ने तवा वन खदान में बोला धावा की तोडफोड दो लोग हुए घायल

 सुरक्षा प्रहरी और सीडीएस ऑपरेटर हुए घायल




सारनी। वेस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड पाथाखेड़ा की भूमिगत खदान तवा वन में 15 से 20 हथियार बंद डकैतो ने धावा बोलकर खदान प्रांगण में जमकर उत्पाद मचाने के अलावा खूब कार्यालय को नुकसान पहुंचाने का कार्य किया है। इस बीच सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल रहे सुरक्षा प्रहरी प्रकाश यादव के माध्यम से जब इसका विरोध करने का कार्य किया गया तो डकैतों के द्वारा उसे पर फारसे से हमला कर दिया गया


जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है।घायल अवस्था में उपचार के लिए प्रकाश यादव को वेस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड पाथाखेड़ा के क्षेत्रीयअस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया है। जबकि हथियारबंद डकैतों के माध्यम से कार्यालय को जो नुकसान पहुंचाया गया उसे कार्यालय की कांच से सीडीएस ऑपरेटर सुनील भादे को भी चोट आई है बताया जाता है की घटना की जानकारी स्थानिक पुलिस प्रशासन को दी गई तब पुलिस की गाड़ी मौके पर आई यह घटना सोमवार रात 8 और 9 बजे के बीच की बताई जा रही घटना स्थल पर जब पाथाखेड़ा पुलिस पहुंची तो पुलिस की गाड़ी परभी डकैतों के माध्यम से तलवार से हमला बोलते एवं हवा में तलवार को लहराने का कार्य किया गया।

इससे अंदाजा लगाया जा सकता है की खदान में डकैतो और चोरी करने वाले लोगों के हौसले कितने बुलंद है कि उन्होंने पुलिस की गाड़ी पर भी तलवार चलाना और उन्हें भयभीत करने का प्रयत्न किया गया। आश्चर्य की बात तो यह है कि स्थानिक पुलिस प्रशासन के साथ-साथ वेकोलि प्रबंधन भी इसमें बराबर का दोषी माना जा रहा है।अनेकों बार तवा वन एवं तवा टू खदान पर हथियार बंद डकैतो स्क्रेप चोरों के माध्यम से धावा बोलने का कार्य किया जा चुका है ऐसी स्थिति में वेकोलि प्रबंधन के माध्यम से गण मैनकी नियुक्ति नहीं की गई है गनमैन भी ऐसा होना जो डकैतो स्क्रेप चोरों को देखते ही खदान प्रांगण में गोली मार दे लेकिन वेकोलि प्रबंधन की लापरवाही और ढुलमुल रवैया की वजह से भूमिगत खदानों में लगातार स्क्रेप चोरी डकैती की घटना में वृद्धि होती जा रही है। जिसकी वजह से रात्रि पाली चलाने में अब वेकोलि प्रबंधन एवं कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


2 जनवरी को सुरक्षा प्रहरी की हो चुकी है हत्या


वेकोलि प्रबंधन के माध्यम से सुरक्षा प्रहरी ओ को भी ऐसे स्थान पर कार्य पर लगाया जाता है जहां पर एक व्यक्ति से सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा नहीं संभाल जा सकता 2 जनवरी को बंद हो चुके सतपुरा टू खदान के सुरक्षा व्यवस्था का काम कर रहे चंदू उर्फ चंदन मोदी की निर्मल हत्या चार युवाओं ने कर दी थी वह भी इस वजह से की जिस स्थान पर वेकोलि का सुरक्षा प्रहरी सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी देख रहा था वहां से उन्होंने उसने अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वाह किया और उसका परिणाम यह हुआ कि उसे अपनी जान से हाथ धोना पड़ा घटना को आज 13 दिन हो गए हैं लेकिन वेकोलि प्रबंधन ने कोई भी इस मामले में ठोस कार्रवाई नहीं की है इस वजह से सुरक्षा प्रहरी वेकोलि प्रबंधन के खिलाफ अब सुरक्षा के अलावा कामगार भी सड़क पर उतरने की तैयारी में जुट चुके हैं।



Tuesday, 2 January 2024

डब्ल्यूसीएल कर्मी की हत्या से क्षेत्र में मची सनसनी, घटनास्थल से 200 मीटर दूर नाले में मिली बॉडी

 




सारनी। पाथाखेड़ा के सतपुड़ा तोल कांटे पर ड्यूटी पर तैनात वेकोली कर्मचारी की हत्या से क्षेत्र में सनसनी मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस अधिकारी, वेकोली अधिकारी समेत बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर जांच पड़ताल कर रहे है। हत्या की पुष्टि मौके पर मिल रहे साक्ष्य से हो रही है। दरअसल घटनास्थल पर मोबाइल और झगड़ा होने के बाद घसीटकर जंगल के रास्ते नाले तक बॉडी ले जाने के प्रमाण स्पष्ट नजर आ रहे हैं



बताया जा रहा है कि चंदन मोदी डब्ल्यू सी एल में सुरक्षा गार्ड है। रात्रि पाली में सतपुड़ा तोल कांटे पर ड्यूटी पर तैनात था। सुबह तोल कांटे के पीछे नाले में संदिग्ध अवस्था में चंदन मोदी की लाश मिली। हत्या की आशंका को देखते हुए पुलिस द्वारा तोल कांटे पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाल जा रहे हैं। वही तोल कांटे के आसपास मौजूद वाहनों और चालक परिचालकों से पूछताछ की जा रही है। सूचना मिलते ही मौके पर डब्ल्यू सी एल के सभी श्रमिक संगठनों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कर्मचारी इकट्ठे हो गए हैं। प्रथम दृश्य मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है।

घटनास्थल पर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस रोशन कुमार जैन, टीआई अरविंद कुमरे, चौकी प्रभारी दिलीप यादव पहुंचकर जरूरी साक्षी जुटा रहे हैं साथ ही मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को जांच के लिए मौके पर बुलाया जा रहा है। मृतक चंदन मोदी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कृष्ण मोदी के नाती है।

Sunday, 24 December 2023

सारनी पुलिस ने हत्या के आरोपी को 10 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार

 सारनी। सारनी पुलिस ने 21 दिसंबर को एक हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपने रिश्ते के जीजा की हत्या कर दी थी



पुलिस के अनुसार, 21 दिसंबर की रात करीब 11.30 बजे संदीप उईके का और उसके रिश्ते के जीजा अशोक दोनों निवासी ड्रिलिंग कैंप पाथाखेड़ा के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। गुस्से में संदीप ने अशोक के सिर पर किसी चीज से वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

जिसके बाद आरोपी संदीप उड़के के विरूद्ध चाना सारणी में अपराध क्रमांक 744/2023 भारा 302 भादवि का अपराध पंजीबद्ध किया गया। हालांकि वारदात के बाद संदीप फरार हो गया। आरोपी संदीप उड़के की तलाश हेतु पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सारणी रोशन जैन के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी अरविंद कुमरे व चौकी प्रभारी पाथाखेड़ा उपनिरीक्षक दिलीप यादव एवं पायाखेड़ा पुलिस चौकी बल से टीम गठित की गई।

पुलिस टीम द्वारा आरोपी संदीप उड़‌के की पत्ता जलाश हेतु कई स्थानों पर दबिश दी गई और तत्काल कार्यवाही करते हुये आरोपी को मुखबिर सूचना पर बस स्टैण्ड पाथाखेड़ा से गिरफ्तारी कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहाँ से आरोपी को माननीय न्यायालय द्वारा जेल भेजा गया।

Friday, 22 December 2023

सारनी पुलिस ने जुआ खेलते हुए 14 लोगो को पकड़ा




 सारनी। 21 दिसंबर को सारनी थाना के अंतर्गत जुआ खेल रहे लोगो को पुलिस ने पकड़ा। प्राप्त जानकारी के अनुसार सारनी पुलिस ने को मुखबिर व्दारा सूचना प्राप्त हुई की रावण देव मंदिर के जंगल में, सलैया गांव के सामने कुछ लोग हार जीत का दाव लगाकर ताश पत्तों से जुआ खेल रहे हैं, सूचना प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सिद्धार्थ चौधरी के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी सारणी श्री रोशन जैन के निर्देशन में जिले से प्राप्त पुलिस बल एवं थाना सारणी पुलिस बल की एक संयुक्त टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा मुखबिर द्वारा बताएं स्थान रावण देव मंदिर के जंगल में दबिश दी गई, 



 जहाँ जंगल मे पेड के नीचे इमरजेन्सी लाईट के उजाले मे कुछ लोग ताश के पत्तो से रूपये पैसे का दाव लगाकर हारजीत का जुआ खेल हे थे जिन्हे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकडा । कुछ लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गये एंव जुआ खेलते हुए 14 व्यक्ति (1).रमेश पिता मोतीलाल कुशवाह उम्र 42 साल निवासी राजीव चौक तिगड्डा पाथाखेडा (2).अनिल पिता गोरखू चौकीकर उम्र 55 साल निवासी विडियो चौक घोडाडोंगरी (3).राजू पिता सूखा मर्सकोले उम्र 35 साल निवासी ग्राम डुलारा (4).श्याम पिता नरेन्द्र प्रजापति उम्र 31 साल निवासी खंजनपुर बैतूल (5).फिरोज पिता बाबू खान उम्र 31 साल निवासी कैलाश नगर शोभापुर (6).सुभाष पिता चिन्धया हिनोते उम्र 46 साल निवासी टिकारी वार्ड बैतूल (7).विक्की पिता डोरीलाल बारसे उम्र 29 साल निवासी नया जामुनडोल थाना केसला (8).महेश पिता लल्लू रावत उम्र 35 साल निवासी छतरपुर चौक बगडोना (9).संतोष पिता धनराज चौकीकर उम्र 42 साल निवासी घोडाडोंगरी (10).अमित पिता रामेश्वर खंडेलवाल उम्र 36 साल निवासी भौरा शाहपुर (11).संदेश पिता किशोर अहिरवार उम्र 30 साल निवासी सुभाष नगर पाथाखेडा (12).दुर्गेश पिता दीनदयाल पवार उम्र 35 साल निवासी ग्राम सलैया (13).ईमाम शेख पिता अहमद शेख उम्र 36 साल निवासी भौरा शाहपुर (14).राहुल पिता गुरदेव चौहान उम्र 29 साल निवासी माता मौहल्ला भौरा शाहपुर को पकड़ा जिनके कब्जे से नगदी 43,200/- , 07 मोटर साइकिल,03 स्कूटी 1 फोर व्हीलर तथा 12 मोबाइल जप्त किए गए हैं।